बरेली गोलीकांड: भूमाफिया राजीव राना समेत 33 लोगों पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज
इज्जतनगर थाना पुलिस ने दर्ज की गैंगस्टर की रिपोर्ट, आरोपियों की अवैध संपत्ति पर हो सकती है जब्त
बरेली के पीलीभीत बाइपास गोलीकांड मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने भूमाफिया राजीव राना समेत 33 लोगों के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत की नई रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपियों में राजीव राना के परिवार के लोग और केपी यादव समेत कई गुर्गे भी शामिल हैं। भविष्य में प्रशासन की मदद से आरोपियों की संपत्ति का चिन्हिकरण भी हो सकता है।