मध्य प्रदेश चुनाव में क्यों इजरायल-गाजा की बात, फिलिस्तीन के लिए दुआ पर विवाद
Madhya pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ नए-नए मुद्दे और विवाद सामने आ रहे हैं।प्रदेश की जनता के मुद्दों की बजाय इजरायल-फिलिस्तीन तक पर चर्चा हो रही है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ नए-नए मुद्दे और विवाद सामने आ रहे हैं। प्रदेश की जनता के मुद्दों की बजाय इजरायल-फिलिस्तीन तक पर चर्चा हो रही है। खरगोन में एक तरफ पिछले साल हुए सांप्रदायिक दंगे की बात हो रही है तो फिलिस्तीन को लेकर भी भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक रवि जोशी ने सरकार बनने पर दंगों की दोबारा जांच करवाने की बात कही है। वहीं, एक वायरल वीडियो में फिलिस्तीन के शहीदों के लिए मौन रखने की बात कही जा रही है। भाजपा का आरोप है कि यह बयान रवि जोशी की बेटी का है। वीडियो को लेकर भाजपा आक्रामक है तो कांग्रेस रवि जोशी और उनकी बेटी का बचाव कर रही है।