योगी आदित्यनाथ: मनपसंद खाने की स्वतंत्रता यानी गोकशी की छूट, कांग्रेस घुसपैठियों को बांटेगी लोगों की संपत्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घोषणापत्र के अनुसार कांग्रेस तुम्हारी संपत्ति का सर्वे कराएगी और आधी संपत्ति पर कब्जा कर लेगी। बाद में इसी संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देंगे। अधर्मियों और अत्याचारियों का अंत करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि की इस पावन धरा पर उन्हें दोबारा आने का अवसर मिला है। सीएम ने संभल की मां कैला देवी, बिलारी के प्राचीन गंवादेवत मंदिर का भी जिक्र किया। इन स्थलों की चर्चा की प्रतिक्रिया भीड़ के बीच से सीएम यीगी के जयकारों के रूप में हुई। सीएम ने भी भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष भी किया। जनता से सीधा रिश्ता जोड़ने के लिए सवाल किया, क्या भारत माता की जय और वंदेमातरम कहने में संकोच करने वालों को वोट दोगे। इसके बाद केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए महिला, पुरुष, उद्यमी, मजदूर, नौजवान, किसानों को साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी को सम्मान देती है। संबोधन के आखिर में कहा कि मोदी सरकार ने चौधरी सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित किया है। वह किसान, मजदूरों के नेता थे। भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा के बीच ही सीएम ने संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घोषणापत्र के अनुसार कांग्रेस तुम्हारी संपत्ति का सर्वे कराएगी और आधी संपत्ति पर कब्जा कर लेगी। बाद में इसी संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देंगे। इंडी गठबंधन के घोषणापत्र की दूसरी अहम बात यह है कि अल्पसंख्यकों को मनपसंद खाने की स्वतंत्रता दी गई है, यानी गोकशी की छूट दी गई है। जिस गाय को हम माता कहते हैं, उसे यह कसाई को काटने के लिए दे देंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
... सुना है भाई-बहन दर्शन को जाना चाहते हैं अयोध्या
अधर्मियों और अत्याचारियों का अंत करेंगे कल्कि भगवान
अधर्मियों और अत्याचारियों का अंत करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि की इस पावन धरा पर उन्हें दोबारा आने का अवसर मिला है। सीएम ने संभल की मां कैला देवी, बिलारी के प्राचीन गंवादेवत मंदिर का भी जिक्र किया। इन स्थलों की चर्चा की प्रतिक्रिया भीड़ के बीच से सीएम यीगी के जयकारों के रूप में हुई। सीएम ने भी भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष भी किया।
जनता से सीधा रिश्ता जोड़ने के लिए सवाल किया, क्या भारत माता की जय और वंदेमातरम कहने में संकोच करने वालों को वोट दोगे। इसके बाद केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए महिला, पुरुष, उद्यमी, मजदूर, नौजवान, किसानों को साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी को सम्मान देती है। संबोधन के आखिर में कहा कि मोदी सरकार ने चौधरी सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित किया है। वह किसान, मजदूरों के नेता थे। भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा के बीच ही सीएम ने संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में मतदान की अपील की।