यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्व पेपर कहां से आया? किसी बड़े गिरोह का हाथ; जांच टीम ने संदिग्ध दबोचे

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मैनपुरी के परीक्षा केन्द्र से एक ऐसा अभ्यर्थी दबोचा गया, जिसके पास से सॉल्व पेपर मिला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्व पेपर कहां से आया? किसी बड़े गिरोह का हाथ; जांच टीम ने संदिग्ध दबोचे

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मैनपुरी के परीक्षा केन्द्र से एक ऐसा अभ्यर्थी दबोचा गया, जिसके पास से सॉल्व पेपर मिला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

UP Constable Bharti 2024 Exam Paper Leak News: मैनपुरी में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में कुरावली रोड स्थित डॉक्टर किरन सौजिया एकेडमी से पकड़े गए बिहार के अभ्यर्थी को पुलिस ने जेल भेजा है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जांच कर रही टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को डॉक्टर किरन सौजिया एकेडमी में रवि प्रकाश सिंह निवासी गांव बरुना नारायणपुर भोजपुर बिहार को सॉल्व कॉपी के साथ पकड़ा गया था। उसके पास दो कागज मिले थे, जिन पर पुलिस भर्ती परीक्षा में आए सवालों के सही जवाब लिखे हुए थे। इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर विनीश कुमार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। बताया कि परीक्षा के दौरान रवि प्रकाश के पास पर्ची मिलीं। मिलान करने पर पाया गया कि प्रश्न पत्र के सभी उत्तर लिखे थे। इसके बाद छात्र की ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र और सॉल्व कॉपी कब्जे में लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस ने रवि प्रकाश को जेल भेजा।
एटा, इटावा और मैनपुरी पुलिस कर रही जांच
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मैनपुरी के अलावा जनपद एटा में भी सॉल्वर पकडे़ गए हैं। वहीं मैनपुरी में सॉल्व कॉपी मिलने के बाद पुलिस तेजी के साथ जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो जनपद इटावा, एटा और मैनपुरी पुलिस की विशेष जांच टीमें पकडे़ गए सॉल्वर से मिली जानकारियों के आधार पर कई संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। कुछ संदिग्ध लोग भी हाथ लगे हैं। हांलाकि अभी तक इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।