यूपी में सड़क पर हैवानियत: चलती कार में किशोरी से दरिंदगी, वो चीखती रही... फिर ये घिनौना काम करके फेंका
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में किशोरी जब नाश्ते का सामान लेने जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद उसकी आबरू लूट ली।
मथुरा में एक दलित किशोरी के साथ पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे कार में डालकर सूनसान स्थान पर ले गए। किशोरी की बारी-बारी से आबरू लूटी, फिर उसे फ्लाईओवर के नीचे फेंककर भाग निकले।
थाना छाता क्षेत्र में बरसाने चौराहे पर रहने वाले दलित परिवार की नाबालिक किशोरी घर से दुकान पर नाश्ते का सामान लेने गई थी, इस दौरान घात लगाए पड़ोस के ही रहने वाले नीरज नाम के युवक ने किशोरी को पीने के लिए पानी की बोतल दी। इसके बाद किशोरी का सिर चकराने लगा। नीरज और शैलेन्द्र व एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में एक ईको गाड़ी में उसे डाल कर ले गए।