राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को न बुलाने से नाराज कांग्रेस, इस नेता ने दी ये सख्त प्रतिक्रिया

G-20 Summit 2023 : जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच यहां आए दुनियाभर के नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को आमंत्रित न करने से कांग्रेस के नेता नाराज हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम ने इसे लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करेगी. ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है जहां न तो लोकतंत्र है और न ही विपक्ष. मुझे उम्मीद है कि इंडिया, यानी भारत  उस स्थिति में नहीं पहुंचा है जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.”

राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को न बुलाने से नाराज कांग्रेस, इस नेता ने दी ये सख्त प्रतिक्रिया

G-20 Summit 2023 : जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच यहां आए दुनियाभर के नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को आमंत्रित न करने से कांग्रेस के नेता नाराज हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम ने इसे लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करेगी. ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है जहां न तो लोकतंत्र है और न ही विपक्ष. मुझे उम्मीद है कि इंडिया, यानी भारत  उस स्थिति में नहीं पहुंचा है जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.”