हैदराबाद की केमिकल गोदाम में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

Hyderabad Fire: हैदराबाद (टीएस) में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई जिसमें 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि चार मंजिलों तक फैल गई. ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन वेंकटेश्वर राव ने कहा कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाज़ारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित एक गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है. इसमें 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. 16 को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बचा लिया गया. घटना हैदराबाद (टीएस) के नामपल्ली पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाली गोदाम में हुई. दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पा रहे हैं. ये भी पढ़ें: Gurugram Fire Breaks: दिवाली पर गुरुग्राम में कई जगहों पर दिखा आग का तांडव, रात भर मुस्तैद रहे फायर बिग्रेड कर्मचारी

हैदराबाद की केमिकल गोदाम में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

Hyderabad Fire: हैदराबाद (टीएस) में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई जिसमें 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि चार मंजिलों तक फैल गई. ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन वेंकटेश्वर राव ने कहा कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाज़ारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित एक गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है. इसमें 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. 16 को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बचा लिया गया.

घटना हैदराबाद (टीएस) के नामपल्ली पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाली गोदाम में हुई. दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Gurugram Fire Breaks: दिवाली पर गुरुग्राम में कई जगहों पर दिखा आग का तांडव, रात भर मुस्तैद रहे फायर बिग्रेड कर्मचारी