होली पर जमकर झूमे जाम: सिर्फ बलरामपुर जिले में 32 लाख की गटक गए शराब, 10 लाख रुपये का बिका मटन-चिकन
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होली के अवसर पर अंग्रेजी शराब की बिक्री जमकर बिक्री हुई।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होली के अवसर पर अंग्रेजी शराब की बिक्री जमकर बिक्री हुई।
होली के एक दिन पूर्व 32 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब दुकान की बिक्री हुई। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होली के अवसर पर अंग्रेजी शराब की बिक्री जमकर बिक्री हुई। सामान्य दिनों में जहां सात से आठ लाख रुपये की बिक्री जिले के पास अंग्रेजी शराब दुकानों पर होती है तो वहीं होली के एक दिन पूर्व 32 लाख रुपये की बिक्री हुई। वहीं 10 लाख के करीब मुर्गा-बकरा की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर, वाड्राफनगर, कुसमी, रामानुजगंज एवं बलरामपुर में अंग्रेजी दुकान संचालित है। जहां होली के तीन दिन पूर्व से एकाएक बिक्री में बढ़ोतरी हुई। वहीं होली से एक दिन पूर्व जिले के पांच अंग्रेजी शराब की दुकानों को मिलाकर करीब 32 लाख रुपये की बिक्री हुई।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि सामान्य दिनों में सात से आठ लाख की बिक्री होती है। वहीं होली के एक दिन पूर्व 32 लाख रुपये की बिक्री हुई। जिले में होली के दिन और होली से एक दिन पूर्व मुर्गा बकरा की भी जमकर बिक्री हुई। एक ही दिन में करीब 10 लाख रुपये तक का मुर्गा-बकरा बिकने का अनुमान है। जिला मुख्यालय में होली के दिन सुबह से ही मु