ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 4415 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत ने ईरान और इस्राइल से 4,415 नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लौटाया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 4415 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

भारत सरकार द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक कुल 4,415 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। इनमें से 3,597 नागरिक ईरान से और 818 नागरिक इस्राइल से विशेष विमानों के जरिए भारत पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस अभियान के दौरान न केवल भारतीय नागरिकों को निकाला गया, बल्कि 14 ओसीआई कार्डधारक, 9 नेपाली नागरिक, 4 श्रीलंकाई नागरिक और 1 अन्य भारतीय नागरिक को भी सुरक्षित रूप से ईरान से निकाला गया है।

इस बचाव अभियान में 1,500 से अधिक महिलाएं और 500 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें संकटग्रस्त क्षेत्रों से निकालकर उनके घर वापस लाया गया है।

ऑपरेशन सिंधु भारतीय विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया एक महत्वपूर्ण मानवीय अभियान है, जो विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए किया जा रहा है।