कन्नौज जिले में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान में 8 वाहन सीज और 72 के काटे गए चालान

कन्नौज जिले में मंगलवार को यातायात पुलिस एंव परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।  जिसमें आठ वाहन सीज किए गए और 72 वाहनों के चालान किए गए।

कन्नौज जिले में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान में 8 वाहन सीज और 72 के काटे गए चालान

कन्नौज जिले में मंगलवार को यातायात पुलिस एंव परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।  जिसमें आठ वाहन सीज किए गए और 72 वाहनों के चालान किए गए। क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह द्वारा स्वयं सरायमीरा क्षेत्र में यातायात प्रभारी एवं पीटीओ को साथ लेकर वाहनों की चेकिंग करवाई गई। साथ ही वाहन चालकों को जागरुक भी किया गया।

चेकिंग के दौरान एक लाइनमैन प्लास्टिक का हेलमेट लगाए मिला जिसको यातायात प्रभारी द्वारा अपने पास से नया हेलमेट पहनाकर भेजा गया।  वही क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात प्रभारी द्वारा रामनारायण चौराहे से नगर पालिका के आसपास एवं लाखन तिराहे के आसपास नो पार्किंग में खतरनाक ढंग से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। और भविष्य में गाड़ियां नो पार्किंग में ना खड़ा करने की आसपास के लोगों को हिदायत भी दी गई।

यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात निदेशक एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा बिना हेलमेट धारण किए दो पहिया वाहन चालकों की विशेष चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। इसलिए जनपद वासियों से अपील की जाती है कि दो पहिया वाहनों में आगे और पीछे बैठने वाले हेलमेट अवश्य धारण करें। एक्सीडेंट में सर की चोट को हेलमेट से बचाएं और अपने आप को चालान से भी बचाएं।