प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन। नोडल अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बैठक कर भव्य तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश ।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन। नोडल अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बैठक कर भव्य तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश । इटावा - प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’’ की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन सामान्य को अवगत कराने के दृष्टिगत आगामी 25, 26, 27 मार्च 2025 को जनपद के नुमाइश ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जा रहा हैं।
तैयारियों के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में देर शाम जनपद के नियुक्त नोडल अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी एवं जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे, जनपद के सभी विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाकर लोगो को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल भी लगाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग कल्याण विभाग के द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन/प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन के पात्र लाभार्थियों को वही पर आवेदन कराकर फार्म भराया जाए ताकि उनका चयन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें।
इस अवसर पर पर योजनाओं से सम्बन्धित लघु फिल्म तैयार कर प्रदर्शन तथा महाकुम्भ प्रयागराज के सफल से सम्बन्धित लघु फिल्म का प्रदर्शन कराया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी ,जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।