AAP vs Congress-BJP: दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें केजरीवाल की मीटिंग के बीच क्या-क्या हो रहा है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी के भविष्य पर संकट मंडराने के जो कयास लगाए जा रहे थे, उनके कुछ हद तक हकीकत में तब्दील होने के इशारे मिल रहे हैं.

AAP vs Congress-BJP: दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें केजरीवाल की मीटिंग के बीच क्या-क्या हो रहा है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी के भविष्य पर संकट मंडराने के जो कयास लगाए जा रहे थे, उनके कुछ हद तक हकीकत में तब्दील होने के इशारे मिल रहे हैं. अब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं.

दरअसल, आज (11 फरवरी) अरविंद केजरीवाल पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट और AAP विधायकों की मीटिंग लेने वाले हैं. अचानक यह मीटिंग क्यूं हो रही है, इस पर सस्पेंस बाकी है लेकिन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के दावे इस बात को हवा दे रहे हैं कि पंजाब में सब कुछ ठीक तो नहीं है.

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकता है क्योंकि दिल्ली में चुनावी हार के बाद अब 
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा, 'AAP के कई विधायक अलग-अलग दलों के संपर्क में हैं.' हालांकि सुखजिंदर ने यह भी कहा कि मैं कांग्रेस आलाकमान से आग्रह करना चाहूंगा कि हम उनके विधायकों और मंत्रियों को अपने साथ लेने से बचें.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने तो यह तक कह दिया कि AAP के 30 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह 
भी एक कार्यक्रम में यह कहते सुने गए कि पंजाब में AAP सरकार कभी भी गिर सकती है.