भोपाल- मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया । सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" की कल्पना संपूर्ण समाज के कल्याण और सामूहिक समृद्धि के लिए की गई है। यह विचार सहकारिता के मूल सिद्धांतों से जुड़ा हुआ है।