भोपाल- कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम हुआ घोषित
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम आज जारी कर दिए गए।
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम आज जारी कर दिए गए। प्रदेश में इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92 दशमलव 7-0 रहा, जो पिछले वर्ष के 90 दशमलव 9-7 से बेहतर है।

इसी तरह, कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90 दशमलव 0-2 रहा, जो पिछले वर्ष के 87 दशमलव 7-1 की तुलना में अधिक है। कक्षा 5वीं में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 94 दशमलव 1-2 और बालकों का 91 दशमलव 3-8 फीसदी रहा। वहीं, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91 दशमलव 7-2 और बालकों का 88 दशमलव 4-1 प्रतिशत रहा।

वर्ष 2024 25 के इस शैक्षणिक सत्र में 8 वीं में कुल 11 लाख 68 हजार 866 छात्र सम्मिलित हुए जिनमें से 10 लाख 52 हजार 256 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 5 वीं में कुल 11 लाख 17 हजार 961 छात्रों में से 10 लाख 36 हजार 368 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।