मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

"विवेकानंद जयंती-राष्ट्रीय युवा दिवस"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह नरसिंहपुर के सीएम राइज़ स्कूल, डोभी में होंगे शामिल
विवेकानंद जयंती पर प्रदेश की समस्त शालाओं में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जि़ले के ग्राम डोभी के सीएम राइज़ स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे।