Haryana: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आगाज, हवन यज्ञ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी पहली दिन की छटा

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

Haryana: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आगाज, हवन यज्ञ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी पहली दिन की छटा

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केरला के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, और जांजीबार के संस्कृति एवं खेल मंत्री टी.एम. मविता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डालकर इस शुभ अवसर का नेतृत्व किया।

सुबह 10 बजे ब्रह्मसरोवर पूजन और गीता हवन पूर्णाहुति के साथ दिन की शुरुआत हुई। राज्य स्तरीय जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी और हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में गीता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, और स्वदेशी जागरण मंच के सतीश समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
शाम 6:30 बजे ब्रह्मसरोवर के मुख्य मंच पर प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आमजन की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ब्रह्मसरोवर के आसपास वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने चुपचाप सुरक्षा का सख्त इंतजाम किया, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत आज हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने पवेलियन का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित हरियाणवी कला, शिल्प, और संस्कृति को करीब से देखा।
राज्यपाल ने पवेलियन में मौजूद शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने हरियाणवी शिल्प की विविधता और उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी मेहनत और रचनात्मकता को सराहा।