पंजाब से लाकर दुर्ग में हेरोइन की सप्लाई, तीन युवक गिरफ्तार

पंजाब से लाकर दुर्ग में हेरोइन की सप्लाई, तीन युवक गिरफ्तार  दुर्ग - दुर्ग जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लाखों रूपए की हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत छः लाख रुपए से अधिक है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग के महमरा एनिकट के पास तीन युवक हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ने हेरोइन की बिक्री करते तीन तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा. 

तीनो आरोपी भिलाई और रिसाली क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये तस्कर पंजाब  से हेरोइन लाकर दुर्ग में खपा रहे थे. आरोपियों ने पूछताछ में पिछले कुछ दिनों  दुर्ग और भिलाई में मादक पदार्थ हेरोइन को विभिन्न स्थानों में बिक्री करना स्वीकार किया है.  दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि  मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ लोगों को ग्राहक बनाकर भेजा और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर उनके पास से हेरोइन बरामद की गई.