जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस की महिला पायलट का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन लेकर इटावा पहुंची महिला पायलट को रेलवे कर्मियों ने किया सम्मानित, इटावा रेलवे स्टेशन का चार्ज महिला दिवस पर महिला कर्मचारी

जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस की महिला पायलट का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन लेकर इटावा पहुंची महिला पायलट को रेलवे कर्मियों ने किया सम्मानित, इटावा रेलवे स्टेशन का चार्ज महिला दिवस पर महिला कर्मचारी को दिया गया, आज इटावा में महिलाओं के सम्मान की मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इटावा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन पहुंची, आज महिला दिवस पर ट्रेन को महिला पायलट ने चलाया है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर रेलवे के स्टाफ और स्टेशन मास्टर ने जोधपुर हावड़ा ट्रेन की महिला पायलट को माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया, महिला दिवस पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन में अधिकतर महिला स्टाफ मौजूद रहीं, आरपीएफ का भी स्टाफ महिलाओं का रहा है।  स्टेशन सुपरिटेंडेंट पी.एम. मीणा ने बताया कि रेलवे में महिलाओं का बढ़ता हुआ कदम है। आज जोधपुर हावड़ा ट्रेन को महिला पायलट के द्वारा संचालित किया गया है, उनको आज सम्मानित किया है। महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही है और वह सशक्त बनें।  बाइट : पी एम मीणा (इटावा रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट)