भारत, अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है: डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत, अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। द्विपक्षीय व्यापार लगभग सौ अरब डॉलर तक पहुँच गया है।

भारत, अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है: डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत, अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। द्विपक्षीय व्यापार लगभग सौ अरब डॉलर तक पहुँच गया है। जापान-भारत-अफ्रीका व्यापार मंच को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि अफ्रीका के विकास और समृद्धि से न केवल वहां के लोगों को लाभ होगा, बल्कि इससे व्यापक वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जापान, अफ्रीकी देशों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरते क्षेत्र में लचीली आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए भी सहयोग कर सकते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि अफ्रीका के प्रति भारत का दृष्टिकोण हमेशा दीर्घकालिक, पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने की गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित रहा है।