में बनेगा भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

आगरा के सीँगना में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र स्थापित होगा। 111.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र दुनिया का चौथा ऐसा संस्थान होगा।

में बनेगा भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

आगरा अब अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के लिए भी प्रसिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सीँगना में इस केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर 111 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह केंद्र आलू और शकरकंद की उत्पादकता बढ़ाने का उद्देश्य रखता है। भारत में यह पहला अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र होगा और केन्या, पेरू, चीन के बाद दुनिया का चौथा ऐसा केंद्र होगा।