इंदौर- सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में 2000 पुलिसकर्मी तैनात
विगत दिनों महू की घटना को देखते हुए इंदौर में भी होली पर्व के दौरान सख्ती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महू में पिछले 3 दिनों से ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
विगत दिनों महू की घटना को देखते हुए इंदौर में भी होली पर्व के दौरान सख्ती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महू में पिछले 3 दिनों से ड्रोन से नजर रखी जा रही है। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। महू की घटना को देखते हुए इंदौर में दो हजार से ज्यादा के बल को सुरक्षा में तैनात किया गया है। । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा राजेश दंडोतिया ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पुलिस को तैनात कर दिया गया है। 90% थानों का बल मैदान में रहेगा। केवल 10% बल थाने पर रहेगा, जो थाने की व्यवस्थाओं को संभालेंगे। इंदौर जिले में होलिका दहन, धुलेंडी और रंग पंचमी के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम की तैनाती की गयी है।