उत्तर प्रदेश में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
लखनऊ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ आयोजन।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूरा देश वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी यह दिवस गौरव और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
लखनऊ में स्थित सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने विभागीय कार्यालय परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर उन्होंने शहीदों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी देशवासियों के लिए चिरस्थायी प्रेरणा है।
कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के ऑपरेशन विजय की सफलता और भारतीय सैनिकों की वीरता की स्मृति में मनाया जाता है।