मुगल और अंग्रेज भी सनातन को नहीं समाप्त कर पाए :- श्री कैलाश विजयवर्गीय
हम भाग्यशाली हैं कि हमें देश में प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व मिला है।
भाजपा महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पाटन विधानसभा,जबलपुर मझौली पश्चिम व पोड़ा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी विश्व में हमारी आध्यात्मिकता के प्रतीक
सनातन पहले भी था आज भी है और आगे भी रहेगा*
कांग्रेस लुभावने वादे कर सत्ता पाना चाहती है
सत्ता लोभ में कांग्रेस के लुभावने वादे
भाजपा की कई गरीब कल्याण योजनाओं से लोगों को मिल रहा लाभ
जबलपुर, दिनांक 28/10/2023। हम भाग्यशाली हैं कि हमें देश में प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व मिला है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाना है और उनका विश्वास अर्जित करना हमारा काम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पाटन विधानसभा, जबलपुर मझौली पश्चिम व पोड़ा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकारों ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं को चलाया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह बात अगर आप लोगों तक लेकर जाएंगे तो लोग समझेंगे और कांग्रेस और हमारे राज का अंतर समझकर भाजपा को वोट देकर विजयी बनायेंगे।
भाजपा देश के लिए काम करती है
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जब जब चुनाव आते है कांग्रेस जनता से वादे करती है। सरकार में आते ही वे वादे भूल जाती है। इस समय देश में दो तरह की पार्टियां हैं। एक देश के लिए राजनीति करती है तो दूसरी कुर्सी के लिए। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो देश के लिए काम करती है। बूथ स्तर तभी मजबूत होंगे जब हम हमारी योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भी जनता तक पहुंचायेंगे। सम्मेलन में श्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पाटन विधानसभा में यूं ही निरंतर विकास की गंगा बहती रहे, इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर काम करना होगा। विधानसभा में प्रचंड मतों के साथ विजयी होकर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बने यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री अजय विश्नोई, श्रीमति अलका विश्नोई, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश सेन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।