यूपी के मदरसों में NCERT सिलेबस

यूपी सरकार ने अब सभी मदरसों में कक्षा एक से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मदरसों के पाठ्यक्रम में एकरूपता और समानता लाना है।

यूपी के मदरसों में NCERT सिलेबस

यूपी सरकार ने अब सभी मदरसों में कक्षा एक से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मदरसों के पाठ्यक्रम में एकरूपता और समानता लाना है। बहराइच के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने इस संबंध में सभी राज्यानुदानित और मान्यता प्राप्त 301 मदरसों को एक पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी मदरसों को बेसिक शिक्षा परिषद के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करना अनिवार्य है। दरगाह मदरसे के अध्यापक ने बताया कि सरकार के इस निर्देश  पर चलकर मदरसों के छात्रों का भविष्य सुधरेगा।