NEET पेपर लीक केस: ईडी की पटना-रांची सहित कई शहरों में छापेमारी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के ठिकानों पर कार्रवाई

NEET पेपर लीक मामले में ईडी ने पटना, रांची समेत कई शहरों में छापेमारी की। मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और उसके गिरोह पर बड़ी कार्रवाई।

NEET पेपर लीक केस: ईडी की पटना-रांची सहित कई शहरों में छापेमारी, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के ठिकानों पर कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीट एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीमें पटना, रांची समेत कई शहरों में छापेमारी कर रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी इस मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और उससे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले साल बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। जांच में यह सामने आया कि संजीव मुखिया एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल रहा है। इस गिरोह के जरिए देशभर में परीक्षाओं की निष्पक्षता को खतरा पहुंचाया गया था। संजीव मुखिया को इस साल अप्रैल 2025 में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अब ईडी इस पूरे मामले की आर्थिक लेनदेन, हवाला नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है।