नेशनल हेराल्ड केस मामले में किसी सरकार में कोई चार्जशीट नहीं दायर की गईः जगदंबिका पाल

बस्ती पहुंचे JPC अध्यक्ष , सांसद जगदंबिका पाल ने नेशनल हेराल्ड केस मामले कहा कि चार्जशीट कोई सरकार ने नहीं दायर की है।

नेशनल हेराल्ड केस मामले में किसी सरकार में कोई चार्जशीट नहीं दायर की गईः जगदंबिका पाल

बस्ती पहुंचे JPC अध्यक्ष , सांसद जगदंबिका पाल ने नेशनल हेराल्ड केस मामले कहा कि चार्जशीट कोई सरकार ने नहीं दायर की है। 2008 में हाइकोर्ट में पिटिशन की गई थी जिसमें  2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को राहुल गांधी और सोनिया द्वारा   एसोसिएटेड जनरल लिमिटेड की एक यंग इंडिया ट्रस्ट को दिए जाने की बात कही गयी थी। 

उन्होंने कहा कि उस ट्रस्ट में भी ऐसा नहीं की पब्लिक ट्रस्ट,76% में 38_38 प्रतिशत सोनिया और राहुल के नाम हैं। इस मनी लाड्रिंग मामले की  जांच ईडी जैसी स्वतंत्र एजेन्सी ने की है। इतने वर्षों के बाद चार्जशीट लगायी गयी है, अगर वो बेगुनाह हैं तो कोर्ट में उनको सफाई देनी चाहिए।