मतदान प्रशिक्षण से गैरहाजिर 276 कर्मचारियों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

मतदान प्रशिक्षण से गैरहाजिर 276 कर्मचारियों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर अपना जवाब देना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल में नियुक्त कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालयों में 13-14 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था। इसमें विकासखंड बलौदाबाजार से 15, भाटापारा से 29, सिमगा से 106, कसडोल से 56 और पलारी से 70 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील और अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों और छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 17(2)(3) के तहत कार्यवाही योग्य है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है।