अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात के नवसारी जिले में वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात के नवसारी जिले में वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे लखपति दीदियों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री पांच लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्‍मानित करेंगे।

श्री मोदी गुजरात सरकार के कार्यक्रम जी-सफल यानी आजीविका बढ़ाने के लिए अंत्‍योदय परिवारों की गुजरात योजना और जी-मैत्री यानी ग्रामीण आय में परिवर्तन के लिए जन गुजरात मेंटरशिप और एक्‍सिलेरेशन कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करेंगे।