वाराणसी में 'मन की बात' सुनकर लोगों ने जताया गर्व, कहा- हमारे सांसद का संबोधन प्रेरणादायक

वाराणसी में आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' की 124वीं कड़ी सुनकर स्थानीय लोगों ने गर्व जताया। सावन के लोकगीतों का जिक्र कर पीएम ने लोकसंस्कृति को सराहा।

वाराणसी में 'मन की बात' सुनकर लोगों ने जताया गर्व, कहा- हमारे सांसद का संबोधन प्रेरणादायक

वाराणसी में ‘मन की बात’ सुनकर लोगों ने जताया गौरव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों ने आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि जब हमारे सांसद पूरे देश को संबोधित करते हैं, तो यह हम वाराणसीवासियों के लिए गर्व का क्षण होता है।

सावन और लोकगीतों की सराहना
प्रधानमंत्री द्वारा सावन के लोकगीतों का उल्लेख करने पर लोगों ने कहा कि इससे स्थानीय लोकसंस्कृति को पहचान और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में कही गई बातें हमें भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

पीएम मोदी के आगमन की प्रतीक्षा
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जल्द ही वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर वे पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगे।