प्रसार भारती का दो दिवसीय विशेष सत्र: आगरा में वित्तीय दक्षता की नई पहल

आगरा में प्रसार भारती के बजट और लेखा विभाग द्वारा आयोजित विशेष सत्र में एसबीआई के कैश मैनेजमेंट प्लान की शुरुआत की गई, जिससे वित्तीय प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

प्रसार भारती का दो दिवसीय विशेष सत्र: आगरा में वित्तीय दक्षता की नई पहल

प्रसार भारती की वित्तीय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल के तहत आगरा में दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

इस सत्र का उद्घाटन प्रसार भारती के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रसार भारती देशभर में उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण के साथ-साथ श्रोताओं की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कैश मैनेजमेंट प्लान की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसमें पहले ग्राहक को भुगतान कर नई सेवा का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रसार भारती की वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

SBI के वरिष्ठ अधिकारी पंकज चोपड़ा ने इस योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे भुगतान प्रक्रिया तेज और अधिक सुलभ होगी, जिससे सरकारी संस्थानों के लेखा प्रबंधन में सुधार होगा।

इस विशेष सत्र में आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ऑडिट, पेमेंट सोल्यूशंस तथा अकाउंटिंग से जुड़े विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसार भारती की वित्तीय दक्षता को बढ़ाना और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से लेखा प्रबंधन को अधिक व्यावहारिक बनाना रहा। यह सत्र न केवल आंतरिक व्यवस्थाओं को सुधारने का माध्यम बना, बल्कि आने वाले समय में बेहतर प्रशासनिक और वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में भी एक मजबूत आधार तैयार किया।