प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर, सोमनाथ ट्रस्‍ट की बैठक की करेंगे अध्‍यक्षता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुजरात के तीन दिन के दौरे पर कल शाम जामनगर पहुंचे। वे अगले दो दिनों के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर, सोमनाथ ट्रस्‍ट की बैठक की करेंगे अध्‍यक्षता
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुजरात के तीन दिन के दौरे पर कल शाम जामनगर पहुंचे। वे अगले दो दिनों के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे। श्री मोदी आज पशु राहत और पुनर्वास केन्‍द्र वन्‍तारा जाएंगे। इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे और सोमनाथ महादेव की पूजा करेंगे। श्री मोदी सासन जायेंगे और सोमनाथ ट्रस्‍ट की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।
 
प्रधानमंत्री कल गीर नेशनल पार्क में सफारी सवारी करेंगे और सासन गीर में राष्‍ट्रीय वन्‍यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। यह बोर्ड वन्‍यजीव और वनों संरक्षण और विकास के संवर्धन के लिए काम करता है। प्रधानमंत्री इस बोर्ड के अध्‍यक्ष हैं।