प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर दी शुभकामनाएं, बताया समाज की नींव
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर देश के डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं, उन्हें समाज की नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
1 जुलाई को देशभर में डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA डे) मनाया जा रहा है। यह दिन इन दोनों महत्वपूर्ण पेशों के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहनती डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि डॉक्टर न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के रक्षक हैं, बल्कि वे मानवता के भी सच्चे स्तंभ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में डॉक्टरों की भूमिका असाधारण रही है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अनुपालन (कॉम्प्लायंस) और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर एक मजबूत और स्वस्थ अर्थव्यवस्था की नींव रखते हैं। उन्होंने लिखा कि किसी भी सफल संस्था की कार्यप्रणाली में सीए की भूमिका बेहद अहम होती है।
बीते रविवार को मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने इन दोनों वर्गों की सराहना करते हुए कहा था कि डॉक्टर और सीए, दोनों ही समाज की बुनियाद हैं और हमारे जीवन को बेहतर बनाने में अहम योगदान देते हैं।