प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भगदड़ घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भगदड़ घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुरी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंच चुके हैं, और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और मुख्य सचिव तथा पुलिस आयुक्त को स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

इस दुखद घटना के बाद, रेलवे प्रशासन और दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, रेलवे और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं।