राहुल गांधी को संभल जाने से रोका गया, लौट रहे हैं दिल्ली वापस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संभल जाने का प्लान कैंसिल हो गया है। अब दोनों नेता दिल्ली लौटकर संसद भवन जाएंगे। दरअसल, यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को संभल जाने

राहुल गांधी को संभल जाने से रोका गया, लौट रहे हैं दिल्ली वापस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संभल जाने का प्लान कैंसिल हो गया है। अब दोनों नेता दिल्ली लौटकर संसद भवन जाएंगे। दरअसल, यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को संभल जाने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाज़ीपुर बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी के काफिले के साथ कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद थे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इसे सुरक्षा कारणों से उठाया कदम बताया है। एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब दिल्ली लौट चुके हैं। ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर रोकी गईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, \"संभल में जो कुछ हुआ वह गलत है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उनके पास संवैधानिक अधिकार हैं और उन्हें इस तरह नहीं रोका जा सकता। उन्हें जाने दिया जाना और पीड़ितों से मिलने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ अकेले जाएंगे लेकिन वे ऐसा करने को भी तैयार नहीं हैं। शायद उत्तर प्रदेश में हालात ऐसे हैं कि वे इतना भी नहीं संभाल सकते? फिर किस बात पर वह अहंकार से कहते हैं कि उन्होंने कानून और व्यवस्था का ध्यान रखा है।