रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजभवन में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों के कल्याण पर चर्चा की।

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय, दिव्यांगजनों के अधिकारों और वंचित वर्गों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।