सेमी हाई स्पीड ट्रेन का परीक्षण

कल चंदौली में पूर्व मध्य रेल ने मिशन रफ्तार के तहत रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में 412 किमी लंबे ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय

सेमी हाई स्पीड ट्रेन का परीक्षण

कल चंदौली में पूर्व मध्य रेल ने मिशन रफ्तार के तहत रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में 412 किमी लंबे ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से प्रधान खांटा जं. तक एवं वापसी में प्रधान खांटा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं तक अप एवं डाउन लाईन पर अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। इस स्पीड ट्रायल के सफलापूर्वक संपन्न होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। यह रेलवे की तकनीकी क्षमता के उच्चीकरण से भविष्य में यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।          

महाप्रबंधक ने बताया कि ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जा रहा है । इनमें प्रधानखंटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।         

ट्रायल रन के दौरान हाजीपुर जोन के अधिकारी और पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ ही अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।