सेहत का खजाना: गर्मियों में जामुन खाने के जबरदस्त फायदे
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन, जो दिखने में छोटा जरूर होता है
Severity: 8192
Message: Creation of dynamic property CI_DB_mysqli_driver::$failover is deprecated
Filename: database/DB_driver.php
Line Number: 371
Backtrace:
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/config/config.php
Line: 338
Function: DB
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/index.php
Line: 325
Function: require_once
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन, जो दिखने में छोटा जरूर होता है, लेकिन इसके फायदे अनगिनत हैं। बैंगनी रंग और तीखे-मीठे स्वाद वाला यह फल पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं कि जामुन को सुपरफूड क्यों माना जाता है और इसके सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
जामुन का वैज्ञानिक नाम सिजीगियम क्यूमिनी है और यह भारत समेत दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से पाया जाता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाले इस फल को आमतौर पर नमक के साथ खाया जाता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज प्रमुख स्रोत होते हैं और यह कम कैलोरी प्रदान करने वाला फल है। इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम, कैरोटिन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट (अक्टूबर 2022) के अनुसार, जामुन का उपयोग डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा जैसी मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज में किया जाता है। शोधों में पाया गया है कि यह इन समस्याओं के लक्षणों को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, डायबिटीज विरोधी, कैंसर रोधी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जिससे यह शरीर के लिए और भी फायदेमंद बन जाता है।
गर्मी में लू से बचाव: जामुन का सेवन शरीर को ठंडा रखता है और लू लगने से बचाता है।
डायबिटीज के लिए लाभकारी: आयुर्वेद में इसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला फल माना गया है।
पाचन को दुरुस्त रखता है: यह हाजमा सुधारने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं और सूजन को कम करते हैं।
इम्युनिटी बूस्टर: इसके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: जामुन त्वचा में निखार लाता है और बालों को मजबूत बनाता है।
लीवर को रखे स्वस्थ: जामुन के बीजों का पाउडर लीवर डिटॉक्स करने में सहायक होता है।
जामुन केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। इसे अपने आहार में शामिल करके न सिर्फ आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी दुरुस्त रख सकते हैं। हालांकि, इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Better • Faster • Smarter
Visit our New Website —
CLICK HERE
Keep exploring with us ✨
Admin Nov 10, 2025
इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी) ने सरकार से अमेरिका और यूरोपीय...
Admin Sep 22, 2025
अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर की कोशिकाएं अपने कार्यशील और पुनर्जनन स्थिति के बीच...
Admin Nov 22, 2025
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का...
Admin Mar 8, 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम...
Admin Nov 22, 2025
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे। क्वार्टरफाइनल में...
Admin Sep 22, 2025
कोलोराडो विश्वविद्यालय के शोध में UV222 लाइट का उपयोग कर माइट्स, पालतू डैंडर, मोल्ड...
Admin Nov 24, 2025
छत्तीसगढ़ में वनोपज प्रसंस्करण, हर्बल उत्पाद निर्माण और PPP मॉडल पर बनाई गई हर्बल...
Admin Nov 24, 2025
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन। छह दशक से अधिक के करियर...
Admin Oct 10, 2025
Politecnico di Milano के शोधकर्ताओं ने Nature Photonics में प्रकाशित अध्ययन में...
Admin Nov 21, 2025
सीवान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कदम मोड़ के पास चार बदमाशों को पकड़ा। उनके पास...