यूपी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जल्द होगी जारी, हाईकमान ने लगाई मुहर
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव को निष्पक्ष कराने के दावे के बावजूद जिलाध्यक्षों की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है।
Severity: 8192
Message: Creation of dynamic property CI_DB_mysqli_driver::$failover is deprecated
Filename: database/DB_driver.php
Line Number: 371
Backtrace:
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/config/config.php
Line: 338
Function: DB
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/index.php
Line: 325
Function: require_once
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव को निष्पक्ष कराने के दावे के बावजूद जिलाध्यक्षों की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है। यह सूची मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और बड़े नेताओं की पसंद-नापसंद के चक्कर में अटक गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सूची जारी नहीं हो पाई है। कई जिलों में तय मानकों की अनदेखी कर नाम शामिल कराने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में अपने खेमे का जिलाध्यक्ष बनवाने को लेकर नेताओं के बीच होड़ मची हुई है। संगठन चुनाव को लेकर पहले ही प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गई थीं। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि केवल भाजपा और संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी मंत्री, नेता या विधायक की सिफारिश नहीं मानी जाएगी। जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर नाम तय करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए चुनाव अधिकारियों ने समयसारिणी भी जारी की थी, जिसके तहत 10 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी थी और 15 जनवरी तक सूची जारी होनी थी। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी सूची का इंतजार जारी है।
सूत्रों का कहना है कि फाइनल सूची तैयार हो चुकी है, लेकिन सिफारिशों के कारण इसे रोका गया है। 50 से अधिक जिलों में सिफारिशी नामों को पैनल में शामिल किया गया है। कहीं दूसरे दलों से आए नेताओं के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो कहीं दोबारा कमान दिलाने की सिफारिशें हो रही हैं। कई विधायक और सांसद इस चुनाव के जरिये अपने विरोधियों को किनारे लगाने की कोशिश में भी लगे हुए हैं।
कई जिलों में क्षेत्रीय अध्यक्षों पर भी नियमों की अनदेखी कर पैनल भेजने के आरोप लग रहे हैं। दावेदारों में शामिल पुराने और काडर कार्यकर्ताओं में इसको लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर जिलाध्यक्षों की सूची में पात्रता की अनदेखी हुई तो संगठन के भीतर बगावत हो सकती है, जिसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची एक-दो दिन में जारी की जा सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल दिल्ली से लौट आए हैं, और बताया जा रहा है कि हाईकमान ने प्रदेश स्तर से भेजी गई सूची पर मुहर लगा दी है। अब देखना यह है कि सूची जारी होने के बाद संगठन में संतोष बना रहता है या फिर असंतोष के सुर तेज होते हैं।
Better • Faster • Smarter
Visit our New Website —
CLICK HERE
Keep exploring with us ✨
Admin Nov 24, 2025
जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय लोक कला महोत्सव में...
Admin Nov 25, 2025
IFFI गोवा 2025 में मध्यप्रदेश की विशेष प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। ‘द सितारिस्ट’,...
Admin Nov 23, 2025
शीतकालीन सत्र में सरकार संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2025 पेश कर सकती है, जिसमें...
Admin Nov 25, 2025
बारिश से प्रभावित सुल्तान अजलान शाह कप मैच में भारत को बेल्जियम ने 3-2 से हराया।...
Admin Nov 24, 2025
राष्ट्रीय महिला आयोग ने देशभर की महिलाओं के लिए नई 24×7 शॉर्ट हेल्पलाइन 14490 शुरू...
Admin Nov 19, 2025
एनडीए ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना। वे कल पटना में 10वीं बार बिहार के...
Admin Mar 22, 2025
स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणाा (सलाह) ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से अपने वायदे...
Admin Nov 24, 2025
भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक...
Admin Oct 10, 2025
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं ने Y1 रिसेप्टर न्यूरॉन्स के जरिए पुरानी...
Admin Nov 21, 2025
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में भारत ने ग्रेटर नोएडा में अपने डेब्यू अभियान...