यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए तुर्की में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ तुर्की में बातचीत पर सहमति दी है, ताकि युद्ध को समाप्त किया जा सके। यह बैठक गुरुवार को हो सकती है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर ज़ेलेंस्की ने तुर्की में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत पर सहमति व्यक्त की है, ताकि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त किया जा सके। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, वे युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं।
इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन से कहा था कि वे रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बातचीत के प्रस्ताव पर सहमति जताए। यह बातचीत गुरुवार को तुर्की में हो सकती है।