केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने वेव्स को लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ की बैठक

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन ने कल दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ वर्चुअल बैठक की।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने वेव्स को लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ की बैठक

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन ने कल दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने तकनीशियनों, निर्माताओं और निर्देशकों से वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट-वेव्स में शामिल होने का आग्रह किया। यह मुख्य चर्चा आगामी प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन सम्मेलन (वेव्स) की प्रगति पर केंद्रित थी, जो 1 से 5 मई, 2025 तक आयोजित किया जाएगा ।

बैठक में तकनीशियनों, निर्माताओं, निर्देशकों और अभिनेताओं सहित दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग से अधिकतम भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसमें प्रमुख प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी और वेव्स प्रदर्शनी स्थल पर एक समर्पित मंडप या बूथ बनाए जाने पर भी चर्चा की गई। डॉ. एल. मुरुगन ने बैठक का समापन करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि वेव्स का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप सभी मीडिया क्षेत्रों को एक छतरी के नीचे एकजुट करना है। उन्होंने दोहराया कि यह पहल भारत को रचनात्मक उद्योग में वैश्विक दिग्गज के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।