नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा संसद महोत्सव, मध्यप्रदेश के देवेश शर्मा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 में प्राप्त हुआ सम्मान केंद्रीय युवा मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिया पुरस्कार 04 अप्रैल 2025,भोपाल (मप्र)। मध्यप्रदेश के युवा देवेश शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित

नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा संसद महोत्सव, मध्यप्रदेश के देवेश शर्मा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 में प्राप्त हुआ सम्मान केंद्रीय युवा मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिया पुरस्कार 04 अप्रैल2025,भोपाल(मप्र)। मध्यप्रदेश के युवा देवेश शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 के दौरान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें वर्ष 2021-22 के लिए प्रदान किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री रक्षा खडसे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा यह सम्मान देशभर के उन विशिष्ट युवाओं को दिया जाता है जिन्होंने युवा गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। देवेश शर्मा विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत हैं। उन्होंने विभिन्न सामुदायिक और युवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। है शर्मा ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। यह उन सभी सहयोगियों का भी सम्मान है, जो इस यात्रा में मेरे साथ रहे।" उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेगा। उनकी इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं और युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का अवसर बताया।