Amroha seat: पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना, कल होगा मतदान, मैदान में 12 प्रत्याशी...17 लाख डालेंगे वोट
26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करने लगे हैं।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करने लगे हैं।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करने लगे हैं। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति परिसर से रवाना की जा रही हैं।
अमरोहा लोकसभा सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में लगभग एक माह से चल रहे चुनावी संग्राम पर बुधवार शाम छह बजे से विराम लग गया। अब परीक्षा की घड़ी शुरू हो गई है। शुक्रवार को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपना-अपना मोर्चा संभालने के लिए मंडी समिति परिसर से रवाना हो रही हैं।
जिले को 11 जोन एवं 110 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिले में 910 मतदान केंद्रों के 1486 बूथों पर जिले के 13 लाख 63 हजार 488 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी रहेगी। मंडी समिति में पाेलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा चुका है।