Amroha: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, घर से स्कूल जा रही थी छात्रा, हायर सेंटर रेफर
घर से स्कूल जाने के लिए निकली आयतनूर (4) को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।