Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को भा गई ये वाली बोलेरो, इंजीनियर को दिया धन्यवाद

Autonomous Driving Bolero: कारों की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं. अब कार सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है. इसे लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा रहा है.

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा को भा गई ये वाली बोलेरो, इंजीनियर को दिया धन्यवाद

Autonomous Driving Bolero: कारों की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहे हैं. अब कार सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है. इसे लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बनाया जा रहा है. कारों में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. पेट्रोल और डीजल के बाद फीचर्स से लोडेड इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का बोलबाला है. कारों की क्षमता इतनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें ड्राइवरों की जरूरत ही न पड़े. इस ऑटोनोमस ड्राइविंग की दिशा में भारत के कदम भी तेजी से बढ़ रहे हैं और हमारे यहां कई कारों में एडास टेक्नोलॉजी (ADAS Technology) दी जाने लगी है. कुछ ऐसा ही प्रयोग भोपाल के एक इंजीनियर ने बोलेरो पर किया. ऑटोनोमस ड्राइविंग बोलेरो के ईद वीडियो पर आनंद महिंद्रा की नजर पड़ गई. उन्हें यह बोलेरो बहुत भा गई. उन्होंने ऑटोनोमस ड्राइविंग के लिए बोलेरो को चुनने पर धन्यवाद भी दिया. 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिए दिया धन्यवाद 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में लिखा कि यह देश में बढ़ते टेक इनोवेशन का एक सुबूत है. इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं. मैं इस इंजीनियर को धन्यवाद देता हूं कि उसने एक और डिलीवरी एप बनाने की बजाय इस कठिन विषय पर काम किया. साथ ही उनके द्वारा बोलेरो चुनने पर मैं कोई बहस नहीं करना चाहता.

भोपाल के स्टार्टअप ने बनाई सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो

दरअसल यह सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो भोपाल के एक स्टार्टअप ने बनाई है. वह इसका ट्रायल कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया. यह वीडियो जब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे रीट्वीट भी किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह बोलेरो सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से लैस है. यह गाड़ी बहुत आराम से सड़कों पर चल रही है. ड्राइवर को इसकी स्टीयरिंग छूने की आवश्यकता भी नहीं पड़ रही. 

वीडियो में सभी चुनौतियों को आसानी से कर रही पार 

इस सेल्फ ड्राइविंग बोलेरो को आईआईटी से पढ़े संजीव शर्मा ने बनाया है. वह ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर 2009 से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक जुटाया है. इसमें लाईडार सेंसर्स, कैमरे, रडार सिस्टम और रियल टाइम डिसीजन लेने में सक्षम सेंट्रल सिस्टम भी तैयार किया है. वीडियो में यह मॉडिफाइड बोलेरो सड़क पर अलग-अलग तरह की चुनौतियों को आसानी से पार करती दिखाई दे रही है. यह सड़क पर खड़ी गाड़ियों और लोगों को बचाते हुए अपने रास्ते पर आगे बढ़ती रहती है. सामने से आ रहे वाहनों को भी यह बचाते हुए आगे निकल जाती है.