Assembly Elections 2023: मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- 'पांचों राज्‍यों में सरकार बनाएगी कांग्रेस', पीएम मोदी पर भी साधा न‍िशाना

Mallikarjun Kharge on Assembly Elections: कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आगामी नंवबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री के बजाय अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं.  कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे ने कहा, 'माहौल हमारे पक्ष में है. हम सभी 5 राज्य जीतेंगे. हम-5, वे-0, आज यही स्थिति है.' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हर कोई प्रयास करता है और वे भी प्रयास कर रहे हैं.  'मुख्‍यमंत्री नहीं, पीएम के नाम पर मांगे जा रहे वोट' पीएम मोदी के अपने नाम पर वोट मांगने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह (प्रधानमंत्री) मध्य प्रदेश गए और कहा, 'मोदी को वोट दो.' उन्होंने अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया. इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है.'' इन राज्‍यों में दूसरी बार सरकार बनाना चाहती है कांग्रेस कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश में वापसी करने पर है, जहां 17 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, कांग्रेस छत्तीसगढ़ (दो चरणों - 7 और 17 नवंबर को मतदान) और राजस्थान विधानसभा (25 नवंबर) में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करना चाहती है.  मिजोरम में भी आक्रामक प्रचार कर रही कांग्रेसपार्टी मिजोरम में भी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है जहां 7 नवंबर को मतदान होना है और तेलंगाना में जहां 30 नवंबर को मतदान होना है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.  ये भी पढ़ें: सेना के राजनीतिकरण पर मचा बवाल! मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

Assembly Elections 2023: मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- 'पांचों राज्‍यों में सरकार बनाएगी कांग्रेस', पीएम मोदी पर भी साधा न‍िशाना

Mallikarjun Kharge on Assembly Elections: कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आगामी नंवबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री के बजाय अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं. 

कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे ने कहा, 'माहौल हमारे पक्ष में है. हम सभी 5 राज्य जीतेंगे. हम-5, वे-0, आज यही स्थिति है.' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हर कोई प्रयास करता है और वे भी प्रयास कर रहे हैं. 

'मुख्‍यमंत्री नहीं, पीएम के नाम पर मांगे जा रहे वोट' 
पीएम मोदी के अपने नाम पर वोट मांगने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह (प्रधानमंत्री) मध्य प्रदेश गए और कहा, 'मोदी को वोट दो.' उन्होंने अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया. इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है.''

इन राज्‍यों में दूसरी बार सरकार बनाना चाहती है कांग्रेस 
कांग्रेस की नजर मध्य प्रदेश में वापसी करने पर है, जहां 17 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, कांग्रेस छत्तीसगढ़ (दो चरणों - 7 और 17 नवंबर को मतदान) और राजस्थान विधानसभा (25 नवंबर) में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करना चाहती है. 

मिजोरम में भी आक्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस
पार्टी मिजोरम में भी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है जहां 7 नवंबर को मतदान होना है और तेलंगाना में जहां 30 नवंबर को मतदान होना है. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें: सेना के राजनीतिकरण पर मचा बवाल! मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?