बरेली में तौकीर रजा के करीबी नफीस और फरहत बेगम पर वक्फ संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज

बरेली कोतवाली में तौकीर रजा के करीबी नफीस और उसकी पत्नी फरहत बेगम पर वक्फ संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में जांच शुरू की।

बरेली में तौकीर रजा के करीबी नफीस और फरहत बेगम पर वक्फ संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉक्टर नफीस और उनकी पत्नी फरहत बेगम पर वक्फ संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर वक्फ की जमीन और संपत्ति अपने बेटे के नाम कर ली और तब से उस संपत्ति पर कब्जा कर रखा है।

यह मुकदमा इलाके के साहूकार मोहम्मद कमर अख्तर ने दर्ज कराया। कमर अख्तर का आरोप है कि नफीस और फरहत बेगम ने उनके परिवार की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जा किया। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने वक्फ संख्या 26-ए के तहत यह मकान और 5 दुकानें बनवाई थीं और इन संपत्तियों को अपने मुंहबोले भाई और उनके तीन बेटों के नाम वसीयत कर दिया था।

कमर अख्तर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि यह संपत्ति वक्फ की है, जिसे नफीस ने अवैध तरीके से हड़प लिया। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और संपत्ति वापस दिलाने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।