छत्तीसगढ़ : माओवादियों को बड़ा झटका
गरियाबंद पुलिस ने की नक्सलियों की साजिश नाकाम की, सुरंग में छुपाए गए नक्सलियों के आठ लाख रुपए और बम बनाने के जिलेटिन बारूद बरामद की l
गरियाबंद पुलिस ने की नक्सलियों की साजिश नाकाम की, सुरंग में छुपाए गए नक्सलियों के आठ लाख रुपए और बम बनाने के जिलेटिन बारूद बरामद की l गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों को एक और बड़ा झटका दिया है मैनपुर के पण्डरीपानी के पहाड़ी क्षेत्र में मवादियों द्वारा सुरंग में छिपाए गए 8 लाख रुपये नकद, बम बनाने के 13 जिलेटिन विस्फोटक, नक्सली बैनर, 10 से अधिक डायरी व साहित्य पुलिस ने बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में डीएसपी गरिमा दादर के नेतृत्व में एसटीएफ, कोबरा, CRPF 207 , ई-30 आप्स टीम व बीडीएस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। जिसमें नक्सलियों की घातक योजना विफल हुई। थाना मैनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अब इस बात का पता लगाने में ड्यूटी है कि नक्सलियों तक यह रुपए कैसे पहुंचे कौन नक्सलियों को अभी भी मदद पहुंचा रहा है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर UAPA की धाराओं के तहत कार्यवाही करने की बात कही है तो वही मुख्य धारा से भटके नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील भी एस पी निखिल राखेचा ने की है।