CAA का नोटिफिकेशन जारी होते ही आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, जयराम रमेश बोले- 'लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का समय चुना गया'
मोदी सरकार ने नागरिकता संसोधन अधिनियम (CAA) को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके जारी होते ही कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने सीएए को लागू करने के समय के बारे में सवाल उठाया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए. प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार बिल्कुल प्रोफेशनल ढंग से और समयबद्ध तरीके से काम करती है.'' उन्होंने कहा, ''सीएए के नियमों को अधिसूचित करने में लिया गया इतना समय प्रधानमंत्री के सफेद झूठ की एक और झलक है. नियमों की अधिसूचना के लिए नौ बार एक्सटेंशन मांगने के बाद घोषणा करने के लिए जानबूझकर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का समय चुना गया है.'' जयराम ने कहा, ''ऐसा स्पष्ट रूप से चुनाव को ध्रुवीकृत करने के लिए किया गया है, विशेष रूप से असम और बंगाल में. यह इलेक्टोरल बांड घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार और सख्ती के बाद हेडलाइन को मैनेज करने का प्रयास भी प्रतीत होता है.''
मोदी सरकार ने नागरिकता संसोधन अधिनियम (CAA) को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके जारी होते ही कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने सीएए को लागू करने के समय के बारे में सवाल उठाया है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए. प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार बिल्कुल प्रोफेशनल ढंग से और समयबद्ध तरीके से काम करती है.''
उन्होंने कहा, ''सीएए के नियमों को अधिसूचित करने में लिया गया इतना समय प्रधानमंत्री के सफेद झूठ की एक और झलक है. नियमों की अधिसूचना के लिए नौ बार एक्सटेंशन मांगने के बाद घोषणा करने के लिए जानबूझकर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले का समय चुना गया है.''
जयराम ने कहा, ''ऐसा स्पष्ट रूप से चुनाव को ध्रुवीकृत करने के लिए किया गया है, विशेष रूप से असम और बंगाल में. यह इलेक्टोरल बांड घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार और सख्ती के बाद हेडलाइन को मैनेज करने का प्रयास भी प्रतीत होता है.''