Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड,कई इलाकों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कोहरा छाया रहा। बीते दिनों की तुलना में ठंड में कमी आई थी, लेकिन बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरीछत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगे 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 

बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं  सर्वाधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में दर्ज किया गया है। यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।