मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शास्त्रीय संगीत साधिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किया पुण्य स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका स्वर साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था, जो भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज बनकर सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शास्त्रीय संगीत साधिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी का किया पुण्य स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका स्व. एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित भारत रत्न सुब्बुलक्ष्मी जी का स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।